फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बनी जुमले बाजी और बयानबाजी की सरकार : मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा बनी जुमले बाजी और बयानबाजी की सरकार : मंजूर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग बुरे दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा केवल बयानबाजी और जुमले बाजी की सरकार बनकर रह गई है। सपा नगराध्यक्ष राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर बैठक में शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शासन व्यवस्था ठप हो चुकी है। बलात्कार समेत अन्य अपराधियों घटनाओं में इजाफा हो रहा है। राव कारी साजिद व रामकिशन सैनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी जबकि सपा गठबंधन की जीत होगी। अध्यक्षता सईद त्यागी व संचालन रामकिशन सैनी ने किया। इस मौके पर मौ.उस्मान, सलीम गौड, नासिर, जावेद खान, दीवान सैनी, नीरज सैनी, राव मशकूर अली, बाबर हयात, अमजद अली, मुजम्मिल गौड, गोपाल सैनी, सूरजभान सैनी, शिवकुमार सैनी, मजाहिर गौड़ आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें