फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए दीपक जापान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए दीपक जापान रवाना
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय जूडो रेफरिंग एवं प्रशिक्षण सेमिनार 15 से 18 जून तक जापाना के टोक्यो शहर में होगा। सहारनपुर से अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता शिविर में हिस्सा लेंगे, जिसके लिए वह बृहस्पतिवार को रवाना हो गए। इतना ही नहीं, वह ऑल जापान जूडो प्रतियोगिता में रेफरी भी रहेंगे। दीपक गुप्ता इससे पहले एशियाई खेल और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका अदा कर चुके हैं। दीपक गुप्ता ने बताया कि सेमिनार जापान के टोकियो शहर में कोदोकान में होगा, जिसमें दुनिया भर के चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहां जाना अपने आप में गौरव की अनुभूति करा रहा है। जिला जूडो संघ के संरक्षक एसी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा, संजय गुप्ता, पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, अनिल अग्रवाल, दिलीप वर्मा, धीरज जैन, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, नौशाद आदि ने बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें