सहारनपुर। श्री साईं सेवा भक्ति परिवार की ओर से आयोजित होने वाले 10वें साईं महोत्सव के कार्ड का बृहस्पतिवार को विमोचन किया गया। उन्होंने महोत्सव की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी। बृहस्पतिवार को मल्हीपुर रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में कार्यक्रम संयोजक राजीव तोमर ने बताया कि दो दिवसीय साईं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 21 अप्रैल को साईं पालकी एवं शोभायात्रा दोपहर एक बजे हकीकत नगर चौक से शुुरू होकर मल्हीपुर रोड पर संपन्न होगी। अर्द्धरात्रि जागरण जेवी जैन कालेज के क्रीड़ास्थल पर होगा। इसमें भजन सम्राट जौनी सूफी बाबा का गुणगान करेंगे। इसमें रजनीश मित्तल, संजीव तोमर, सुनील चौहान, संजय चढ्ढा, अतुल गोस्वामी, मनीष शर्मा, सुरेश बेदी, अंजुल शर्मा, राजेश गुलाटी, राकेश चांदना, संजीव सोईन, नीरज वर्मा आदि रहे। ब्यूरो