साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। शेरमऊ चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राकेश दीक्षित ने रविवार को गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के टोडरपुर, लोदीपुर एवं गन्देवड़ गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अगेती, सामान्य गन्ना पर्चियों एवं गन्ना प्रजातियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गन्ना किसानों को ताजा, साफ-सुथरा एवं अगोला रहित गन्ने की आपूर्ति किए जाने का आह्वान किया। कहा कि जब तक गन्ना किसानों के खेतों से गन्ना समाप्त नहीं होता मिल को चालू रखा जाएगा। टोडरपुर के क्रय केन्द्र पर मौजूद किसान अवनीश कुमार, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौ. ताहिर, महावीर सिंह, योगेंद्र कुमार, मोल्हड सिंह, बबलू कुमार, देवराज सिंह, चौ. वैश, इरशाद, असरा, साबिर आदि ने गन्ना तौल नियमित एवं सुचारु किये जाने की मांग की। इस दौरान उनके साथ उपमहाप्रबंधक अनिल शर्मा एवं क्षेत्रीय गन्ना केन्द्र प्रभारी श्याम सिंह भी मौजूद रहे।