नानौता (सहारनपुर)। कचराई गांव में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की बैठक आहूत की गई। इसमें ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न को लेकर चर्चा की गई।
संगठन के कोषाध्यक्ष कचराई के ग्राम प्रधान बिजेंद्र त्यागी के आवास पर आहूत बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रोजगार सेवकों को मार्च 2018 तक का मानदेय भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो वह रोजगार सेवकों की लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में प्रधान संगठन द्वारा प्रधानों को गांव में होने वाले कार्यों के लिए बजट जल्द उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की गई। बैठक में रमेश सैनी, चरण सिंह, मोहर सिंह, ओमप्रकाश, नवीन, बिलाल, सुबोध, दीन मोहम्मद आदि ग्राम प्रधानों की मौजूदगी रही। अध्यक्षता बाबूपुरा के प्रधान चौधरी शब्बीर और संचालन बिजेंद्र त्यागी ने किया।