गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सड़क दूधली की साधन सहकारी सेवा समिति के सभापति पद पर मुखिया अब्दुल माजिद ने दूसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज की है, जबकि सगीर अहमद भी निर्विरोध उपसभापति चुने गए हैं। आरओ रियासत अली व एआरओ शिव कुमार ने दोनों के निर्विरोध विजयी होने की घोषणा की। माजिद वर्ष 2013 में भी निर्विरोध सभापति चुने गए थे। एसओ जनकपुरी शैलेंद्र शर्मा, टीपी नगर इंचार्ज सतीश यादव मयफोर्स मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सभापति व उप सभापति को समर्थकों ने जीत की बधाई दी। मुखिया आबिद हुसैन, मुखिया सलमान, मो. अकरम, वसीम अहमद, डॉ. जावेद, हाजी नौमान आदि मौजूद रहे।