फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक कांबोज चुने गए सभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। साधन सहकारी समिति के सभापति के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। मंगलवार को सरसावा साधन सहकारी समिति के सभापति के चुनाव में दीपक कांबोज सभापति चुने गए, जबकि नवीन जैन गुट को करारी हार झेलनी पड़ी। दीपक कांबोज को 9 में से 5 वोट मिले। वहीं नवीन जैन गुट के सुरेश को मात्र 3 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा ग्राम इब्राहिमपुरा सहकारी समिति में जिला पंचायत सदस्य केसर नदीम गुट का एक बार फिर से दबदबा नजर आया। केसर गुट ने लगातार आठवीं बार समिति पर अपने समर्थित प्रत्याशी को सभापति बनाया। इस बार केसर गुट समर्थित शमीम पत्नि सलीम निवासी सलेमपुर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें