इसरार मलिक बने ब्लॉक अध्यक्ष
सहारनपुर। युवा कांग्रेस कमेटी में गांव शेखपुरा कदीम निवासी मोहम्मद इसरार मलिक पुत्र गुलजार को बलियाखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसरार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं बसपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अध्यक्षता कर रहे सत्य संयम भूर्यान ने पार्टी में शामिल नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर वरुण शर्मा, जहांगीर मलिक, तसव्वुर अहमद, मकसूद, मसरूर, मुशर्रफ, शहजाद, रिजवान, कामिल, अली हसन मलिक, सालिद अहमद, नजीर मलिक, जाहिद मलिक आदि मौजूद रहे।