सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने महापौर संजीव वालिया का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। संजीव वालिया ने कहा कि वह महानगर की एक-एक समस्या का समाधान कराएंगे। राजीव सिंघल, बृजेश, राजेश गुप्ता, पल्लव गर्ग, विनोद चंद्रपाल शर्मा, पवन गुप्ता, विपुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, वैभव, नवनीत गोयल, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन जिला संयोजक नरेश गोयल ने किया।