चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत सर्वसमाज की जीत : जियाउद्दीन
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि निकाय चुनाव में मिली जीत देवबंद के पूरे सर्वसमाज की जीत है। बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। रविवार को मोहल्ला बेरियान में स्वागत कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि चुनाव में उन्हें सर्वसमाज के लोगों ने वोट दिया है। इसलिए वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। वरिष्ठ बसपा नेता अय्यूब बेग ने कहा कि ऐतिहासिक जीत पूरी देवबंद अवाम की जीत है। कार्यक्रम में अलवी समाज के लोगों ने पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी और अय्यूब बेग को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्तिकेय राणा, इमरान, जुबेर बेग, जव्वार बेग, अरशी बेग, सुहेल बेग, तंजीम खान, मुशर्रफ अल्वी, नूर अल्वी, भूरा मलिक, महबूब बेग आदि रहे।