बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन के मामले में मिर्जापुर पोल निवासी तीन लोगों के खिलाफ जारी रिकवरी की वसूली के लिए शनिवार को तहसील प्रशासन ने दो गांवों में उनकी भूमि को चिह्नित कर उसे कुर्क करने की कार्रवाई की है। एसडीएम युगराज ने बताया कि इनाम पुत्र वहीद, दिलशाद पुत्र मकसूद एवं नसीम पुत्र अब्दुल गफूर के खिलाफ अवैध खनन के मामले में रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया गया था। रिकवरी की धनराशि जमा नहीं कराए जाने पर उनकी शाहपुर गाड्डा एवं नानौली गांवों में भूमि चिह्नित कर उसे कुर्क कर लिया गया है। इनाम की 1.643 हेक्टेयर, दिलशाद की 0.669 हेक्टेयर एवं नसीम की 2.105 हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया है।