फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी है मधुमक्खी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि मधुमक्खियां पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि वह पर्यावरण को शुद्ध बनाने में मदद करती हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जेवी जैन कॉलेज के केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मधुमक्खी की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त की। विद्यार्थियों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि मधुमक्खी पालन के रूप में युवा स्वरोजगार कर सकते हैं, जिससे अच्छी कमाई की जा सकती है। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंध सचिव मोहित जैन, अध्यक्ष डा. आईसी जैन, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संजय सैनी, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नेहा, डॉ. इंदू, डा. सीमा मिश्रा, डॉ. ममता अग्रवाल, डॉ. महेश कुमार, डॉ. शशि नौटियाल, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. हिमानी, डॉ. संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें