फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से ग्रामीण का छप्पर जला, नगदी सहित गृहस्थी का सामान स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट/साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। जोधेबांस गांव में एक परिवार के छप्पर के मकान में अचानक आग लग गई। जब तक पीड़ित परिवार के लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, तब तक पूरा मकान आग की लपटों से घिर गया। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार की 12 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुधवार की दोपहर बाद लगी। जोधेबांस गांव निवासी जुल्फान पुत्र वहीद अपने परिवार के साथ एक छप्पर के मकान में रह रहा था। अचानक उसके छप्पर के मकान में आग लग गई। घर में आग की लपटें उठने पर जुल्फान और उसके परिवार के लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया, जिस पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पा सके , तब तक पूरा मकान और उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। जुल्फान ने बताया कि उसने दो दिन पहले ही 12 हजार रुपये की गेहूं बेची थी, जो आग में जल गई। इसके अलावा दो क्विंटल गेहूं और दो कुंतल चावल, चार चारपाई, बिस्तर और पास में लगा भूसे का ढेर भी जलकर राख हो गया। पास में स्थित मस्जिद की दीवार के पास लगी सोलर लाइट और बैटरी भी जल गई। पीड़ित ने बताया कि उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें