फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई बमबारी पर पूर्व सैनिकों ने हर्ष जताया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह भारतीय फौज का ही पराक्रम है, जिसने पाकिस्तान में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया है। आर्मी की सिगनल कोर में तैनात रहे सेवानिवृत्त केपी चौहान ने कहा की वह कारगिल युद्ध के दौरान सीमा पर तैनात रहे है और हर घटनाक्रम के गवाह हैं। केपी चौहान ने बताया कि इस समय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई सबसे सटीक तथा सुरक्षित कार्रवाई है। इस समय सर्दी का मौसम है तथा पहाड़ों पर भारी बर्फ जमी हुई है। वर्ष 1999 में कारगिल क्षेत्र की पहाड़िय़ों पर पाकिस्तान की फौज ने कब्जा भी जनवरी फरवरी माह के दौरान किया था तथा मार्च के महीने में भारतीय फौज ने पाकिस्तानी फौज को खदेड़ना आरंभ कर दिया था। ऐसे में इस समय जमीनी कार्रवाई करना मुश्किल है और ऐसे हालात में वायुसेना ही सबसे ठोस कार्रवाई कर सकती है। केपी चौहान ने बताया कि वर्तमान वायुसेनाध्यक्ष बीएस धनोआ कारगिल युद्ध के दौरान कमान संभाले हुए थे और आज के हालात में उनका अनुभव भारत की सफलता के बेहद कारगर साबित होगा। भारतीय सेना की सिगनल कोर से ही सेवानिवृत्त तथा सेना मैडल से अलंकृत ओमपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर बमबारी करके भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पराक्रम दिखाया है। भविष्य में भी यदि पाकिस्तान कोई हरकत करेगा, तो उसे मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें