फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट खत्म नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगा ब्राह्मण समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शांडिल्य ने कहा कि पूरा आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ब्राह्मण समाज के युवाओं को अपने समाज के लिए नि:स्वार्थ और लगन से कार्य करना चाहिए। रविवार को सुल्तानपुर में सर्व ब्राह्मण सभा की बैठक में सुनील शांडिल्य ने कहा कि एससी एसटी एक्ट सरकार को तुरंत खत्म कर देना चाहिए नहीं तो ब्राह्मण समाज के युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगा। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनाना चाहिए जिससे देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हो सके। बैठक की अध्यक्षता बालकृष्ण शर्मा तथा संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ विमल शर्मा ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्रीकांत शर्मा, ऋषि पाल शर्मा, उदित शर्मा, अंकित शर्मा, विकास शर्मा, अनिल शर्मा, शिवनंदन शर्मा आदि, सतीश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रियंक शर्मा, मयंक शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित शर्मा, पप्पू पंडित, राकेश शर्मा, निशांत कपिल, पवन शर्मा, पंडित भरत शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें