सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा
गंगोह। लायंस क्लब गंगोह प्रभा की ओर से प्रभा ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल प्रांगण में नववर्ष के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। इसकी शुरूआत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष अवनीश शर्मा, चार्टर अध्यक्ष हितेश मित्तल, कार्यक्रम संयोजक अमरीश चौधरी और अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रुप से की। शालू चौधरी ने लायन ध्वज वंदना की। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें भी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान अरविंद पाल सिंह कपूर, रोबिन गोयल, अंकुर गर्ग, संदीप मोघा, विपिन गर्ग, अनुज गोयल, विशांक गुप्ता, ववेक गोयल आदि रहे। संचालन लायन अश्वनी शर्मा ने किया।