सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पूरे प्रदेश की नदियों के साथ सहारनपुर की तीन नदियों में भी प्रवाहित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार प्रदेश की प्रत्येक नदी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। सहारनपुर से भी उनका गहरा लगाव रहा है। यहां तक कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्हें सहारनपुर में ही अस्थाई बंदीगृह में एक सप्ताह तक रखा गया था। यहां एक ही दिन में सात सभाएं भी की थीं। सहारनपुर के दिल में बसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां सहारनपुर की नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। सूत्रों के अनुसार सहारनपुर की यमुना, हिंडन और काली नदी में उनकी अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी।
इस संबंध में एडीएम एसके दुबे ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हो पाई है।