फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से पानी से सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ से पानी से सड़क टूटी, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पहाड़ों पर हुई बारिश खादर क्षेत्र में आफत लेकर आई है। मसखरा नदी में आई बाढ़ का पानी सुल्तानपुर के खादर के जंगल में फैल गया है। 10 फुट ऊंचे सुल्तानपुर-धौलाहेडी मार्ग पर सोमवार सायं करीब छ: बजे बाढ़ का पानी आ गया है। सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी उतरने लगा है। इस सड़क में जगह-जगह कटाव हो रहा है। इस कारण सड़क की सुरक्षा को खतरा हो गया है। पांच वर्ष पहले जिस स्थान से बाढ़ के पानी से सड़क टूट गई थी, वहां सड़क में कटाव हो रहा है। सड़क पर एक फुट से ज्यादा पानी बह रहा है। इस स्थान पर यातायात को सुरक्षित चलाने के लिए दोनों तरफ पुलिस व्यवस्था देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें