फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीपी लागू न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गढ़ीमलूक नंबर दो में अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के तत्वावधान में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश गौतम ने कहा कि महासभा की भूख हड़ताल देश में 180 केंद्रों पर चल रही है। उन्होंने समाज से इस आंदोलन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुए कहा समाज एससीपी के बारे जानकारी ले। हमें देश में भीख नहीं हिस्सेदारी चाहिए। आर्थिक आधार ही समाज को सम्मान मिल सकता है। डा. आंबेडकर स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चंद ने एससी एसटी एक्ट कानून में संशोधन करने के प्रस्ताव पर सरकार का आभार जताया। बीआरबी संगठन के सचिव जोनी कपिल ने कहा कि जब एससीपी देश में लागू नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रविंद्र, कुलवंशी, कृष्णा रविदासी, पियूष बौध, नफे सिंह, विरेंद्र, जोनी, सुभाष, मेघराज, सुभाष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें