सहारनपुर। किशनपुरा के लोगों ने कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है। सोमवार को कमिश्नर से शिकायत करने पहुंचे किशनपुरा निवासी बालेंद्र, हितेष, महेंद्र और जगजीत ने बताया कि उनके क्षेत्र में आवासीय नक्शों पर व्यावसायिक भवन तैयार किए जा रहे हैं। पूर्व में शिकायत की गई थी, जिसके बाद विकास प्राधिकरण ने रोक लगा दी थी। मगर अब फिर से काम शुरू किया गया है। दुकानों के शटर गिराकर व्यावसायिक भवन बनाए जा रहे हैं।