करंट से सात साल के बच्चे की मौत
बेहट। हादसा शनिवार की सुबह करीब दस बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र गांव शाहपुर गाड्ड़ा निवासी फुरकान का सात वर्षीय पुत्र समद टेबिल फैन का स्विच ऑन कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समद की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। ब्यूरो