सहारनपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद के जन्मदिवस पर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम आयोजित कर उनका नमन किया गया।
शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल मोहर सिंह ने शहीद चौक पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण से प्रेरणा लेते हुए देशवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि देशवासियों को शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को याद रखना चाहिए। विधायक संजय गर्ग ने कहा कि राष्ट्र प्रेम और सुरक्षा का दायित्व हम देशवासियों की जरूरत है। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक को जाति, धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। पूर्व डीजीसी गोकरण दत्त शर्मा ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को हम नमन करते हैं। अल्पना तलवार ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद के त्याग को हमें याद रखना चाहिए। लईद सिद्दीकी, मानसिंह जैन, नरेंद्र कुमार, मोहर्रम अली पप्पू, धर्मपाल जोशी, अर्चित जैन, वरुण शर्मा, प्रवीण चौधरी, हाजी बहार अहमद, गुलशेर अलवी, साजिद शाह, दिलशाद, शाकिर अंसारी, बबलू, आलिम, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।