फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगोह थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 20 मई की शाम को जब उसकी बेटी घर में अकेली थी उसी समय मोहल्ले के ही चार युवक जबरन उसके घर में घुस गए और तमंचे से आतंकित कर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह घर में पहुंचे तो आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में उन्होंने गंगोह थाना में चारों लोगों को नामजद कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसकी बेटी के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घर पर आकर गाली गलौज की जा रही है। व्यक्ति ने एसएसपी को ज्ञापन देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें