फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की विरोधी है और गन्ना किसानों को 325 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से भी समय से भुगतान नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि देवबंद चीनी मिल पर गन्ना सीजन का 120 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि 14 दिन के अंदर भुगतान होना चाहिए। ऐसा न होने पर किसानों को 15 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान करना चाहिए। लेकिन किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा कई अन्य उत्पाद भी तैयार होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस वर्ष गन्ने का लाभकारी मूल्य 550 घोषित नहीं किया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव में किसान भाजपा को वोट नहीं देगा और सड़क पर आकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में केशर आलम, असगर अली, हाजी सुलेमान, सचिन चौधरी, जोगेंद्र सिंह, रविंद्र गिल, ओमवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, मुन्नू भटकल, अमित कुमार, सुमित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें