बेहट। रविवार को कलसिया में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर कश्यप समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में सोमपाल कश्यप ने कहा कि एकजुटता के अभाव में समाज हर स्तर पर पिछड़ेपन का शिकार है। समाज लोगों का उत्पीड़न ही रहा है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारी तरक्की संभव नहीं। उन्होंने कहा कि संगठित समाज को ही सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी सम्मान के साथ मिलती है। इसलिए संगठित होकर आरक्षण की मांग करो। बैठक में प्रमोद कश्यप सरसावा, ऋषिपाल कश्यप, राजकुमार, जयपाल कश्यप, योगेंद्र लतीफपुर भूड़, सोनू कश्यप, पूर्व प्रधान बचन सिंह, जोनी कश्यप रोगला, डॉ. ओमप्रकाश, श्रवण कश्यप, देव कश्यप, धर्मपाल आदि ने भी विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता पन्नालाल कश्यप और संचालन प्रमोद कश्यप ने की। बैठक में हिमांशु कश्यप, धनीराम, सुनील, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवदत्त कश्यप, रमेश कश्यप, मांगेराम, रामशरण आदि की मौजूदगी रही।