किसानों की आग बीघा गेहूं की फसल जली
लखनौती। गेहूं की फसलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी गांव कुंडा खुर्द और जेहरा के किसानों की फसलों मेें संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे आठ बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में जाबिर की की फसल में आग लगी। खेत से आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इससे आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने मिट्टी पानी और अन्य संसाधनों से आग पर बामुश्किल काबू पाया। वहीं गांव जेहरा निवासी सोम सिंह के खेत में आग से फसल को काफी नुकसान पहुंचा। अभी किसान यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आग शरारती तत्वों ने लगाई है या फिर किसी अन्य कारण से लगी है।