निस्वार्थ कर्म करने से प्रसन्न होते हैं भगवान
सहारनपुर। मोहल्ला श्यामनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में महाराज शुकदेवाचार्य ने भगवान श्री कृष्ण अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि शांत एवं निस्वार्थ भावना से किए गए कर्म से भगवान प्रसन्न होते है। इससे मनुष्य को आत्मसुख मिलता है। कथा में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। नरेंद्र कपिल, राज अग्रवाल, राम अवतार, महिपाल, सुशील कपिल, संजय आदि मौजूद रहे।