सहारनपुर। आलमी अमन कमेटी इंडिया के प्रदेश महामंत्री काजी असद मसूद ने जारी बयान में कहा कि अयोध्या मसले पर श्रीश्री रविशंकर का बयान निंदनीय है। उन्होंने बयान दिया था कि अयोध्या का हल नहीं निकला तो देश में सीरिया जैसे हालात बन जाएंगे। श्रीश्री रवि शंकर को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में बहुत बुद्धिमान लोग रहते हैं। हिंदुस्तान की धरती पर बड़े-बड़े महापुरुषों ने जन्म लिया है। हमारे देेश में सभी धर्मों के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। हमारे देश में न्यायपालिका का सम्मान होता है, जबकि सीरिया में ऐसा नहीं है। अयोध्या प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। देश में विभिन्न जगहों पर जब मंदिर और मस्जिद एक बस्तियों एक साथ बन सकते हैं तो अयोध्या में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाए, उसका सभी को स्वागत करना चाहिए।