नानौता (सहारनपुर)। शनिवार को एसडीओ दिपांश कुमार, अवर अभियंता आजम अकबर, अवर अभियंता जितेंद्र प्रसाद की टीम ने नगर में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 15 लाख रुपये के 25 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटते हुए अन्य बकाएदारों से करीब 5.5 लाख रुपये की वसूली की गई। वही टीम ने बिना कनेक्शन चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों से करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। चेकिंग टीम में लाइनमैन शमशाद खान, नवाब जैदी, मामचंद, रजत राणा, अमर अब्बास नकवी आदि रहे।