सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत
देवबंद (सहारनपुर)। ब्लाक संसाधन केंद्र गुनारसा रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम रामविलास यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में उत्साह, विश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर पर देवबंद ब्लाक में कक्षा 8 में बढ़ेडी मजबता की ईशु राणा प्रथम, डांडी थामना की सलोनी द्वितीय और गुनारसा की शिवम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 7 में डांडी थामना की रिवांशी प्रथम, करंजाली की अंजलि द्वितीय और गुनारसा की सलोनी ने तृतीय स्थान पर रही। संचालन डॉ. सुधीर कुमार ने किया। इस मौके पर अरुण त्यागी, दीपक त्यागी, डॉ. अरुण योगी, मो. साबिर सिद्दीकी, पंकज कुमार आदि रहे।