चिलकाना। गांव हरड़ाखेड़ी में रविदास जयंती को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि गांव में कोई नई परंपरा को शुरू नहीं करने दी जाएगी। यदि किसी ने नई परंपरा शुरू करने की कोशिश भी की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। शोभायात्रा के दौरान केवल घंटा और शंख का ही प्रयोग किया जा सकेगा। डीजे और बैंड बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शोभायात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गांव में तीन लोगों की शांति समिति का गठन किया गया है। बैठक में ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान चौधरी मारुफ तथा अरविंद कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में चौधरी गालिब, हारुन, कर्मसिंह, गौतम कश्यप, कय्यूम, धीरसिंह, धीरज कश्यप, प्रवीन, हुकुम सिंह, अमरनाथ, रमेश कुमार, प्रवेश कुमार आदि थे।