हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने फूंका
संजय लीला भंसाली का पुतला
बड़गांव। पदमावत फिल्म का विरोध करते हुए शिमलाना गांव में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला आग के हवाले किया। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से फिल्म को रिलीज ना होने देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि फिल्म का प्रसारण नहीं रोका गया तो अंजाम बुरा होगा। शिमलाना गांव में सोमवार को शिव चौराहे पर सुबह ही नव युवक बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने अपने साथ लाए संजय लीला भंसाली के पुतले को नारेबाजी करते हुए आग के हवाले कर दिया। कुलदीप सिंह और राजकुमार ने कहा कि जब तक फिल्म पदमावत पर रोक नहीं लगती उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म भारतीय इतिहास और संस्कृति के साथ खिलवाड़ है। इसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जा सकता। पुतला दहन करने वालों में रजत, मोहकम, चीकू, मनीष, भारत, प्रद्युमन, सागर, जोनी, संदीप, भूपेंद्र, बबलू आदि शामिल रहे।