सहारनपुर। जन कल्याण महिला विकास समिति की ओर से आयोजित डांस फीवर 2017 का ऑडिशन रविवार को रामलीला भवन में हुआ, जिसमें 50 से अधिक बाल कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन आस्था खन्ना, अनामिका शर्मा, दीपिका चौहान, सोनिया मलिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जबकि अध्यक्षता सन्नी प्रधान ने की। इसके बाद कलाकारों ने नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा को साबित करने का प्रयास किया। सानिया शर्मा, एम गर्ग, खुशी गुप्ता, चाहत, राधिका, वाणी गर्ग, पदमिनी सैनी, सारा गुप्ता, सौम्य, जन्नत, दीपाली, खुशी, परी, अक्षिता, भव्या, समक्षी, वंशिका, स्नेहा, तान्या, नंदिनी, वर्षा, एश्वर्या, रिया, नंदिनी जुनेजा आदि ने अगले दौर में प्रवेश किया। निर्णायकों में कोरियोग्राफर आस्था खन्ना और राजा रहे।