सफाई कर्मचारियों ने भेजा ज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने स्वच्छता जागरूकता रैली के रूप में विकास भवन में सफाई कार्य करने के बाद सीडीओ के माध्यम से 12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। ज्ञापन में कहा कि मांगे पूरी ना होने पर पांच दिसंबर से हकीकतनगर के रामलीला मैदान पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री से लंबित मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया। जिला महामंत्री कौतल पाल, जिलाध्यक्ष कर्म सिंह, पद्म सिंह, संजय कमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, मुकुट बिहारी आदि मौजूद रहे।