महिला हिंसा पर जागरूकता के लिए निकाली रैली
नागल। महिला समाख्या के तत्वावधान में नागल ब्लाक क्षेत्र के गांव चहलौली तथा रणमलपुर में महिला हिंसा एवं शिक्षा के लिए अभिभावकों में जागृति पैदा करने के लिए छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। बेटी मांगे प्यार दो शिक्षा का अधिकार दो, बेटी बेटा एक समान फिर क्यों भेद करे इंसान, हर बेटी की मांगे चार शिक्षा, सेहत, हक और प्यार आदि नारे लगाते हुए बच्चों ने गांव की गलियों और मुख्य सड़क से होते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम में अख्तर अली, विनोद कुमार, साक्षी, पूनम, रीतू, पुष्पा, मोहन, गोवर्धन, मीनाक्षी राठी, संजय शर्मा आदि का सहयोग रहा।