श्रद्धाभाव से किया भक्ताभर विधानमंडल का शुभारंभ
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन चौबीस वें तीर्थंकर जिनालय महावीर कॉलोनी के 14 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय श्री भक्ताभर महामंडल विधान का आयोजन किया गया।
श्री दिगंबर जैैनाचार्य कुंदकुंद परमागम मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधानाचार्य डा. मुकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में कविवर राजमल द्वारा रचित श्री भक्ताभर विधान का संस्कृत एवं हिंदी में उच्चारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात काल भगवान श्रीजी की प्रक्षाल पूजा के बाद डा. जेडी जैन ने ध्वजारोहण कर किया। देवेंद्र जैन, शशांक जैन, मुकेश जैन, सिद्धार्थ जैन, सुभाष जैन, देव जैन, सुरेश जैन, जयदीप जैन, संदीप जैन, गीता जैन ने कलश स्थापित किए। सुनील जैन ने विधान के बारे में जानकार दी। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन विधान संपन्न होने पर श्रीजी की पालकी यात्रा महावीर कॉलोनी से निकाली जाएगी। प्रमोद जैन, अनुज जैन, आदर्श जैन, विनय जैन, राजीव जैन, आदीश जैन, आशू जैन, अमरीश जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, ममता जैन, रेणू जैन, गीता जैन, शिल्पा जैन, अलका जैन आदि मौजूद रहे।