तीतरो। समाचार पत्र एजेंसी के मालिक धीर सिंह की रस्म पगड़ी पर आयोजित शोक सभा में रविवार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सरस्वती इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर सभी ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इंद्रसैन, पद्म सिंह, कुलबीर सिंह, प्रवीन हासियान, नकली सिंह, अनूप सिंह, रामकुमार पाराशर, भोपाल सिंह, साधूराम, धर्म सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, नेपाल सिंह, सुधीर सिंह, भुल्लन सिंह, देवराज सिंह, पूर्ण सिंह, नरेश कुमार राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।