फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा कैनाल में ट्रैक्टर ट्राली के साथ गिरे चालक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व खारा कैनाल में ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरे चालक का शव मंगलवार को 36 घंटे हथनीकुंड बैराज के पास पानी में तैरता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि 2 सितंबर की शाम थाना मिर्जापुर क्षेत्र में खारा जलविद्युत परियोजना के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली समेत उसका चालक पुल से खारा कैनाल में गिर गया था। अगले दिन ट्रैक्टर-ट्राली तो नहर में पानी कम होने पर दिखाई दे गई थी, जिसे क्रेन से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन चालक विकास कुमार पुत्र अंबिका यादव निवासी गांव बंबाई जिला अलवर (बिहार) का कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार की शाम हथनीकुंड के पास पानी में एक शव तैरता दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों की मौजूदगी में पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें