फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकुड़ कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन


नकुड़। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व टीम ने गांव झबीरन में स्थित चरागाह की भूमि से अवैध कब्जे हटवाकर इस भूमि को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। शनिवार को गांव झबीरन के गैर आबाद मौजा कमरूद्दीनपुर में पहुंची राजस्व टीम ने चरागाह की करीब 75 बीघा भूमि को चिह्नित किया। टीम ने अवैध कब्जे हटवाकर भूमि को ग्राम प्रधान चंद्रवीर की सुपुर्दगी में दिया है। तहसीलदार रामदयाल रमन ने बताया कि काफी समय से यहां अवैध कब्जे की शिकायत की जा रही थी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राहुल कुमार, लेखपाल रगवीर सिंह, ओम सिंह, शाहजमां, राकेश कुमार, ब्रजभूषण, ग्राम प्रधान चंद्रवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें