जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया
अंबेहटा (सहारनपुर)। मां सरस्वती चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इसमें बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कक्षा प्ले से यूकेजी तक के आरव सिरोही, प्रिंयाजल, दिव्यांग, परिधी, अवनी, बदर, नुहा, प्रगति, अगीम सैनी, देचांग, आन्या, अवंतिका, जीनत, शिवांश, सार्थक, राधिका, पवकिरत, युवराज, वैदिक आदि बच्चों ने कृष्ण, राधा, गोपी, ग्वाले का वेश धारण कर दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के कार्यक्रमों की खूब सराहना की। कार्यक्रम के दौरान कला की अध्यापिका गायत्री शर्मा, संगीत शिक्षक अजय कुमार, नेहा वर्मा, रनीरू सिंह, शालू सिंह, भावना, अंजली, रेणू, प्रवीण और सीमा आदि उपस्थित रहे।