फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल अवार्ड के लिये सात छात्रों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल अवार्ड के लिए सात छात्रों का चयन
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जैन इंटर कॉलेज के सात छात्रों का इस वर्ष राज्यपाल अवार्ड के लिये उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड मुख्यालय लखनऊ द्वारा चयन किया गया है। सात छात्रों के चयन होने पर कॉलेज स्टाफ ने उन्हें बधाई दी। जैन इंटर कॉलेज के सुंदरम पंवार, हिमांशु बालियान, सागर कुमार, कन्हैया, अरविश पंवार, सावन कुमार, अंकित कुमार का इस वर्ष महामहिम राज्यपाल अवार्ड द्वारा चयन किया गया। कालेज प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल व स्काउट प्रभारी राजकुमार के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्णन तिवारी, जिला संगठन कमिश्नर अनिल कुमार भारद्वाज ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें