फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजों संग निकाली मंगल कलश यात्रा
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली रोड पर स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में नवनिर्मित शिवमंदिर में शिवलिंग की स्थापना विधिविधान के साथ की गयी। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में मंगल कलश यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गयी। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण करके चल रही थी। इस मौके पर वातावरण भक्तिमय रहा। कलश यात्रा दिल्ली रोड, शहरी पुल, कालॉनी शिवपुरी से होते हुए ग्रीन पार्क मंदिर में सम्पन्न हुई। उसके बाद मंत्रोच्च्चारण के साथ विधि विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संजय पंवार, मास्टर संजय, संदीप भांकला, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें