फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में बनेंगे 11 नए खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जनपद में 11 नए खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल मैदान बनाए जाने का खाका तैयार कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। दरअसल, लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल मैदान बनाए जाने की मांग उठती रही है। पिछले दिनों जिले में बलियाखेड़ी, पुवांरका, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद, नागल क्षेत्र में खेल मैदान बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई, लेकिन इसका प्रस्ताव जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने शासन को अब भेज दिया है। इन खेल मैदान बनने से ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। क्योंकि, खिलाड़ियों अभ्यास के लिए शहर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम का रुख करना पड़ता है। ऐसे में अगर विकासखंड स्तर पर खेल मैदान बन जाएंगे तो खिलाड़ियों को काफी सुविधा होगी और ग्रामीण खेल प्रतिभाएं उभरेंगी।
विज्ञापन

स्टेडियम के लिए जारी नहीं हुआ बजट
नकुड़ क्षेत्र के गांव अध्याना में केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत छह एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाया जाना है, जिसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। यह स्टेडियम छह करोड़ की लागत से बनना है, लेकिन तीन वर्ष बाद भी इसके लिए बजट जारी नहीं हो सका है। इस स्टेडियम के बनने से भी ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरह देवबंद के भायला में भी स्टेडियम बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन आज तक जगह ही नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मिनी खेल मैदान बनाए जाने हैं। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। जल्द शासन से हरि झंडी मिलते ही कार्य शुरू होगा।
-विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें