फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए दोषी को 11 माह का कारावास

Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए दोषी को अदालत ने 11 माह के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर पुलिस ने पिछले वर्ष चेकिंग के दौरान पुरानी मंडी निवासी वसीम को क्षेत्र से पकड़ा था। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से चरस बरामद हुई थी। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर वसीम को 11 माह के कारावास की सजा सुनाई। वहीं, दो लाख रुपये हड़पने के मामले में चंद्रनगर निवासी धीरज कुमार ने क्षेत्र में ही रहने वाले युवक के खिलाफ अतिरिक्त जज एनआईएक्ट की अदालत में वाद दायर किया है, जिस पर अदालत ने आरोपी को नोटिस जारी किया है। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले युवक से उसकी जान-पहचान थी। युवक ने कारोबार में नुकसान होने की बात कहकर उससे दो लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद लौटाने की बात कही थी। इसके बदले चेक भी दिए थे, जो बाउंस हो गए। फिर युवक ने रुपये लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें