फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संचालकों के 44 पदों के लिए 109 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 11 Oct 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों के 44 संचालक पदों के लिए 109 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें से 16 सर्किलों में एक-एक नामांकन होने के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। चाराें समितियों में 44 संचालक चुने जाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में 11 संचालक पदों के लिए 33 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें डंघेड़ा सर्किल से मनोज पुंडीर, पिलखनी सर्किल से राजेंद्र और फंदपुरी सर्किल से सुभाष ने नामांकन किया। इन सर्किलों में एक-एक नामांकन होने के चलते उनका निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसके अलावा इस्लामनगर सर्किल में दो, नकुड़ में चार, नागल में दो, पहांसू में पांच, बिलासपुर में पांच और शेखपुरा कदीम में चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। सिरसका में तीन और हरोड़ा सर्किल में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं।
देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालकों के 11 पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। इनमें अंबहेटा चांद सर्किल से राजकुमार, ऊंचागांव से डॉ. उपेंद्र सिंह, तल्हेड़ी बुजुर्ग से रेखा देवी, बन्हेड़ा खास से जनकवीर, बंदरजुड्डा से रजनीश मिरगपुर से प्रविंद्र कुमार व रणखंडी से बबल सिंह ने पर्चा भरा। एक-एक नामांकन पत्र जमा होने के चलते इनका निर्विरोध संचालक चुने जाना लगभग तय है। इनके अलावा पनियाली सर्किल में रामपाल सिंह, समरपाल व पपिन कुमार, कुलसत में नीटू त्यागी तथा रीना चौधरी ने दो पर्चे भरे। बड़गांव में सुभाष, जितेंद्र व रोशन तथा भायला में शमशेर व अजय कुमार ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन

बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति के 11 संचालक पदों के लिए 31 लोगों ने नामांकन किया। इनमें एक-एक नामांकन होने से तीन प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। कलालहटी से एक, कातला से पांच, टोडरपुर से तीन, पंचकुंआ से एक, फतेहपुर से एक, अनवरपुर बरौली सर्किल में पांच नामांकन हुए हैं। बाबैल बुजुर्ग से तीन, मिर्जापुर पोल से तीन, मुजफ्फराबाद से चार, साढौली कदीम से दो एवं सरकडी खुमार सर्किल से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं।
सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालक के 11 पदों के लिए 25 नामांकन जमा हुए। तीन पदों पर मात्र एक-एक ही नामांकन पत्र आया। जिसके चलते जांच में तीनों के नामांकन यदि सही पाए गए तो निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। चिलकाना से ममता देवी, सुल्तानपुर चिलकाना से आशु तथा गदरहेड़ी से राकेश चौधरी के सामने कोई नामांकन नहीं आया। यदि जांच में नामांकन सही पाए गए तो तीनों प्रत्याशी निर्विरोध संचालक निर्वाचित हो जाएंगे। भाजपा द्वारा घोषित चेयरमैन पद के प्रत्याशी सरसावा क्षेत्र के डॉ. प्रीतम सिंह जलालपुरा के सामने एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। जिससे मुकाबला आमने-सामने का बन गया है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 अक्तूबर को संचालक पदों के लिए मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें