फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा सर्व ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा सर्व ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक में रविवार को आयोजित होने वाले सर्व ब्राह्मण महासभा के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
शनिवार को ब्रज ब्राह्मण इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अंकित शर्मा ने कहा कि रविवार को इसी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से ब्राह्मण रत्न भाग लेंगे। इनके अलावा संघ और भाजपा के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुनील शांडिल्य ने कहा कि आरक्षण और शोषण के खिलाफ लड़ाई जारी रहगी। जिलाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकजुटता के साथ ही समाज को दिशा प्रदान करेगा। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित दीपक शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा, पंडित लक्ष्मण शर्मा, संतोष पांडेय, श्रीचंद शर्मा, निशांत कपिल, दिव्यांश शर्मा, नितिन शर्मा, मोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें