सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला की ओर जा रही रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की शनाख्त नहीं हो सकी है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रेलमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पीछे एक व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक कही उम्र लगभग 45 वर्ष है। सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की बाईं हथेली पर ओम भी लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी समय सफर के दौरान वह चलती ट्रेन से गिरा और हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।