सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में जाकर गुड़ और तिल वितरित किए। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दी। महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा ने कहा कि भाजपा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से देखती है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा समाज के निम्नतम स्तर पर जीवन बसर कर रहे लोगों को ध्यान में रखकर समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक अवनीत कौर, महामंत्री संगीता गोयल, उपाध्यक्ष सुशीला जैन, पूजा शर्मा, नेहा मलिक, निकिता मनुजा, पूजा चोपड़ा, हरप्रीत कौर, रमा गुप्ता, रूकमणी बंसल, लक्ष्मी पांडेय, मीनू ठक्कर, रेखा जैन, प्रिया सेठी मौजूद रहे।