फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में दस और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओपीडी परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने, विभाग के अनेक कार्यक्रमों के लिए प्रोजेक्टर खरीदने, रात के लिए फोकस लाइटिंग की व्यवस्था करने, पुराने तथा नए कैमरों के लिए नया डीवीआर लगाने, ओटी के लिए नया मॉनिटर खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रमुख अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल से कूड़े का समय से उठान कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी। बैठक में डॉ. अरविंद कुमार चौधरी, डॉ. आर के टंडन, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. रविंद्र राणा, मौलवी फरीद, किरण सैनी, फुरकान अहमद, विक्रांत तिवारी, शशि कुमार सैनी, देव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें