आर्य वेद मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित वैदिक दैनिक आर्य सत्संग वेद मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह हवन के बाद मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण और ओम की जयघोष के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। आचार्य डा. शिवदत्त पांडेय और पंडित सुमित्रा आर्य ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पंडित ओम प्रकाश शर्मा, डा. तिलक राज मेहंदी, जसवंत सिंह को मंदिर के प्रति विशिष्ट योगदान करने पर सम्मानित किया गया। सरदार सिंह आर्य, अमरेश कुमार, पुरुषोत्तम चौहान, सुबोध कुमार आर्य, सुरेश कुमार आर्य, इंद्र कुमार आर्य, आर्यवीर आर्य, सत्यपाल आर्य, विरेंद्र आर्य, मंजू सैनी, प्रभा आर्य, सुदेश अग्रवाल मौजूद रहे।